खुद से खुद की लड़ाई


सिधांत और नैतिकता के बीच,
आदतों के बंधन में बंधा एक मन,
मजबूर आदतें करती निर्णय,
जो टकराते अपने सिधांतों से हर क्षण।

मन के भीतर जलता युद्ध,
सत्य और आदतों की खींचातानी,
कभी जीतता सिधांत, कभी हार,
फैसलों की इस रणभूमि में जानी।

आदतें बन जाती जंजीर,
जिसमें फंसा रहता है मनुष्यता,
पर नैतिकता का दीपक जलता,
देता दिशा सत्य और अच्छाई की।

हर फैसला एक नई लड़ाई,
खुद से खुद की होती जंग,
मजबूरी में लिए निर्णय कभी,
कभी नैतिकता से उठते रंग।

यह युद्ध निरंतर चलता रहता,
सिधांतों और आदतों की लड़ाई,
जीत उसी की होती है अंत में,
जो अपने मन को सही राह दिखाए।

No comments:

Post a Comment

thanks

श्वासों के बीच का मौन

श्वासों के बीच जो मौन है, वहीं छिपा ब्रह्माण्ड का गान है। सांसों के भीतर, शून्य में, आत्मा को मिलता ज्ञान है। अनाहत ध्वनि, जो सुनता है मन, व...