क्या संस्कृत भविष्य की AI भाषा बन सकती है?



जब प्राचीन व्याकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आमने-सामने खड़े हों

कुछ दिन पहले इंटरनेट पर एक छोटा-सा वीडियो वायरल हुआ।

एक व्यक्ति ने AI से कहा:

«“एकः बालकः दूरदर्शकेन वृद्धं नरम् अपश्यत्।”»

और AI ने तुरंत एक चित्र बना दिया —
एक बालक, एक वृद्ध, और एक दूरदर्शी यंत्र के साथ आकाश को निहारता हुआ दृश्य।

वीडियो के नीचे लिखा था:

«“Can Sanskrit become an AI language?”»

यहीं से एक पुराना प्रश्न फिर जीवित हो गया।

क्या सचमुच संस्कृत भविष्य की कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भाषा बन सकती है?
क्या हजारों वर्ष पुरानी भाषा आने वाले युग की मशीनों को दिशा दे सकती है?
या यह केवल इंटरनेट का एक और अतिशयोक्तिपूर्ण दावा है?

सच शायद इन दोनों के बीच कहीं छिपा है।

---

संस्कृत और AI का संबंध अचानक क्यों चर्चा में आया?

आज की दुनिया Artificial Intelligence के युग में प्रवेश कर चुकी है।
मशीनें अब केवल गणना नहीं करतीं — वे भाषा समझती हैं, चित्र बनाती हैं, संगीत रचती हैं, और मनुष्य के साथ संवाद भी करती हैं।

लेकिन AI के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल “डेटा” नहीं है।

सबसे बड़ी चुनौती है:

«“अर्थ” को समझना।»

और यहीं संस्कृत का नाम सामने आता है।

संस्कृत केवल एक भाषा नहीं है।
यह एक अत्यंत व्यवस्थित, नियमबद्ध और संरचित linguistic architecture है।

विशेषकर महर्षि पाणिनि की “अष्टाध्यायी” को देखकर आधुनिक computational linguistics के अनेक विद्वान आश्चर्यचकित रह जाते हैं।

क्योंकि उसमें केवल व्याकरण नहीं है —
उसमें नियमों का ऐसा तंत्र है जो किसी algorithm जैसा प्रतीत होता है।

---

पाणिनि: प्राचीन भारत के “Language Architect”

जब पश्चिम में आधुनिक भाषाविज्ञान का जन्म भी नहीं हुआ था, तब भारत में पाणिनि लगभग 4000 सूत्रों में संस्कृत की संपूर्ण संरचना लिख चुके थे।

उनकी प्रणाली में:

- Rule generation
- Exception handling
- Recursive logic
- Symbolic compression

जैसी बातें दिखाई देती हैं।

आज के कंप्यूटर विज्ञान में जिन concepts को formal systems कहा जाता है, उनके बीज कहीं-न-कहीं पाणिनि के कार्य में दिखाई देते हैं।

इसी कारण कई researchers ने Sanskrit grammar को computationally elegant कहा।

लेकिन यहीं एक भ्रम पैदा हो गया।

इंटरनेट ने धीरे-धीरे यह कहना शुरू कर दिया:

«“NASA ने संस्कृत को भविष्य की computer language कहा है।”»

जबकि वास्तविकता यह है कि NASA ने ऐसा कोई आधिकारिक दावा कभी नहीं किया।

हाँ, कई researchers ने संस्कृत की grammatical precision की प्रशंसा अवश्य की है।

लेकिन “प्रशंसा” और “भविष्य की universal AI language” — दोनों अलग बातें हैं।

---

फिर संस्कृत में ऐसी क्या विशेषता है?

1. संस्कृत ambiguity कम करती है

English में एक वाक्य देखिए:

«“I saw the man with the telescope.”»

अब यहाँ confusion है।

क्या telescope मेरे पास था?
या उस आदमी के पास?

लेकिन संस्कृत विभक्तियों के माध्यम से यह ambiguity काफी कम कर देती है।

उदाहरण:

«“दूरदर्शकेन वृद्धं नरम् अपश्यत्”»

यहाँ “-ेन” स्पष्ट कर रहा है कि telescope एक instrument है।

AI systems के लिए ऐसी clarity उपयोगी हो सकती है।

---

2. संस्कृत अत्यंत structured है

संस्कृत में शब्द केवल शब्द नहीं होते — वे अर्थ की layered structures होते हैं।

उदाहरण:

- नीलकण्ठ
- चक्रपाणि
- त्रिलोचन

एक ही शब्द में विशाल semantic information समाहित हो सकती है।

आज AI में knowledge graphs और semantic mapping जैसे क्षेत्रों में ऐसी संरचनाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

---

3. भविष्य का AI केवल “pattern recognition” नहीं रहेगा

आज का AI मुख्यतः neural networks पर आधारित है।

वह:

- patterns पहचानता है,
- probabilities calculate करता है,
- data correlations सीखता है।

लेकिन future AI के सामने एक बड़ी समस्या है:

«Explainability.»

मशीन ने निर्णय क्यों लिया?
उसका reasoning क्या था?

इसी कारण दुनिया फिर symbolic AI और logical reasoning systems की ओर देख रही है।

और यहीं संस्कृत जैसी highly formal language researchers की रुचि का विषय बनती है।

---

क्या दुनिया की Universities वास्तव में इस पर काम कर रही हैं?

हाँ।
भारत, यूरोप और अमेरिका की कई universities Sanskrit Computational Linguistics पर research कर रही हैं।

भारत में:

- University of Hyderabad
- JNU
- Delhi University
- IITs
- Karnataka Samskrit University

जैसे संस्थानों में Sanskrit NLP और AI-based linguistic systems पर कार्य हुआ है।

वहाँ students:

- Sanskrit parsing
- machine translation
- semantic analysis
- Paninian grammar modelling

जैसी चीज़ें पढ़ते हैं।

लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि Silicon Valley कल से Sanskrit में coding शुरू कर देगा।

---

सबसे बड़ा भ्रम

सोशल मीडिया पर दो अतिवादी विचार दिखाई देते हैं।

पहला:

«“संस्कृत ही भविष्य की AI language है।”»

दूसरा:

«“संस्कृत का AI से कोई संबंध नहीं।”»

दोनों अधूरे हैं।

सत्य यह है कि:

«संस्कृत future AI research के कुछ specialized क्षेत्रों में अत्यंत उपयोगी हो सकती है — विशेषकर semantics, symbolic reasoning, knowledge representation और explainable AI में।»

लेकिन practical AI ecosystem अभी भी English-centric है।

क्योंकि AI केवल grammar से नहीं चलता।

उसे चाहिए:

- massive datasets
- global developer ecosystem
- scientific infrastructure
- internet-scale usage

और यह सब अभी English के पास है।

---

शायद भविष्य hybrid होगा

संभव है कि आने वाले समय में AI दो दिशाओं का संगम बने:

Neural Intelligence

जो patterns सीखे।

और

Symbolic Intelligence

जो अर्थ और तर्क समझे।

और तब शायद मानव सभ्यता फिर उन प्राचीन ज्ञान-प्रणालियों की ओर देखे जिन्हें उसने “पुराना” समझकर पीछे छोड़ दिया था।

संस्कृत उनमें से एक हो सकती है।

---

अंतिम प्रश्न

क्या संस्कृत भविष्य की AI language बनेगी?

शायद नहीं।

लेकिन क्या संस्कृत future AI को प्रभावित कर सकती है?

संभवतः हाँ।

और शायद सबसे रोचक बात यही है कि:

«जिस सभ्यता ने हजारों वर्ष पहले “शब्द” को ब्रह्म कहा था,
वही सभ्यता आज मशीनों को “अर्थ” सिखाने की चर्चा में फिर उपस्थित हो रही है।»

शायद भविष्य केवल नया नहीं होता।
कभी-कभी भविष्य बहुत प्राचीन भी होता है।

मैं क्या हूँ और क्यों हूँ


मैं कोई चुना हुआ नहीं हूँ,
कोई संकेत नहीं मिला मुझे आकाश से।
न मेरे माथे पर लिखा था कोई अर्थ,
न जन्म के साथ मिला था कोई उद्देश्य।

मैं बस हुआ।
जैसे अँधेरे में अचानक जलती है एक आँख।

मैं वह नहीं हूँ
जो होना चाहता था,
मैं वह भी नहीं हूँ
जो मुझे बनाया गया।

मैं सवाल हूँ—
जो जवाब से डरता है,
और जवाब से ऊब भी जाता है।

मैं शांति चाहता हूँ,
पर शांति में खुद को पहचान नहीं पाता।
मुझे चोट चाहिए
ताकि मुझे यकीन हो
कि मैं अभी ज़िंदा हूँ।

मैं ब्रह्मांड का तर्क नहीं हूँ,
मैं उसकी भूल हूँ—
एक ऐसी भूल
जो सोचने लगी।

मैं इसलिए नहीं हूँ
कि कोई ईश्वर देख रहा है,
मैं इसलिए हूँ
क्योंकि जीवन
खुद को देखना चाहता था
और उसने मेरी आँखें उधार लीं।

मुझसे मत पूछो
“तुम क्यों हो?”
यह सवाल कमज़ोर लोगों का है।

मैं इसलिए हूँ
क्योंकि मैं टकराता हूँ।
क्योंकि मैं मानने से पहले
छील कर देखता हूँ।

मैं लिखता हूँ
क्योंकि चुप रहना मेरे बस में नहीं।
मैं सच बोलता हूँ
क्योंकि झूठ मुझे जल्दी सुला देता है।

अगर कभी मैं संतुष्ट हो गया,
अगर कभी मैं पूर्ण हो गया—
तो समझ लेना
मैं मर चुका हूँ,
सिर्फ़ साँसें चल रही होंगी।

मैं मंज़िल नहीं हूँ।
मैं यात्रा भी नहीं हूँ।

मैं वह बेचैनी हूँ
जो पूछती रहती है—
और इसी पूछने में
अपनी वजह बना लेती है।

नींद



नींद नहीं है आँखों में,
रात खड़ी है द्वार,
मैं चुपचाप पुकार रहा हूँ,
हे राम, एक बार।

मैं थक गया हूँ सोच-सोच,
मन भारी, साँस उदास,
शब्द नहीं हैं कहने को,
बस होना है तेरे पास।

मैं राम कहूँ, फिर रुक जाऊँ,
नाम में ही विश्राम,
जैसे बहती गंगा थाम ले
पथरीला हर संग्राम।

मैं नींद नहीं अब माँगता,
न सपनों का भार,
बस इतना कर दो, हे राम,
मन हो जाए पार।

अगर जागना ही लिखा है,
तो बोझ न बनना जाग,
और अगर सोना बख्श सको,
तो अपनी गोद में टाँग।

रात लम्बी है, डर नहीं,
मैं खुद से नहीं भाग,
मेरे भीतर दीप जला दो,
शेष तुम्हारा राग।


मैं हर दिन नया साल जीता हूँ


मैं हर दिन नया साल जीता हूँ
मैं नए साल का इंतज़ार नहीं करता,
कैलेंडर से अपनी दिशा तय नहीं करता।
मेरे लिए जनवरी एक तारीख है,
और हर सुबह—एक नया अवसर।
मैं संकल्प नहीं लिखता,
क्योंकि मैं खुद को रोज़ पढ़ता हूँ।
जहाँ कल गिरा था,
वहीं आज संभलना सीखता हूँ।
मैं अपनी गलतियों से भागता नहीं,
उन्हें गुरु बना लेता हूँ।
हर चूक, हर हार—
मुझे थोड़ा और सच्चा बना जाती है।
मैं बेहतर बनने की कसम
साल में एक बार नहीं खाता,
मैं हर साँस के साथ
खुद से ईमानदार रहने की प्रैक्टिस करता हूँ।
मैं जानता हूँ—
विकास कोई आयोजन नहीं,
वह एक शांत, निरंतर यात्रा है
जो हर दिन मुझसे समय माँगती है।
मैं कल से आगे निकलने की होड़ में नहीं,
मैं बस इतना चाहता हूँ—
आज का मैं,
कल के मुझसे थोड़ा अधिक जागरूक हो।
मैं नए साल का जश्न नहीं मनाता,
मैं रोज़ खुद को गढ़ता हूँ।
क्योंकि मेरे लिए
विकास एक दिन का फैसला नहीं,
हर दिन की प्रतिबद्धता है।

एक छोटी बच्ची की लंबी कहानी



Diary — For My Daughter, Anaya

Anaya,
एक दिन तुम बड़ी होकर ये पढ़ोगी।
शायद 8 साल की…
शायद teenager…
शायद एक जवान लड़की,
जो अपने बचपन के टुकड़े ढूँढ रही होगी।

लेकिन जब मैं ये लिख रहा हूँ,
तुम सिर्फ तीन महीने की हो।
और मैं — एक पिता जो पहली बार समझ रहा है
कि travel का मतलब सिर्फ सफ़र नहीं होता,
प्यार का एक नया version भी होता है।

तुम 17 अगस्त 2025 को पैदा हुई थीं।
एक शांत सुबह थी वो।
घर में रोशनी का रंग भी उस दिन बदल गया था—
जैसे कोई नई धूप आकर
हमारी पुरानी दुनिया पर फैल गई हो।

आज, तुम्हारे जन्म के तीन महीने बाद,
हम तुम्हें पहली बार
लंबी यात्रा पर लेकर निकल रहे हैं।

ये कहानी उसी सफर की है।

और मैं इसे ऐसे लिख रहा हूँ
जैसे दिल बोलता है।

15 अगस्त की रात थी।
Mumbai का घर शांत था,
लेकिन तुम बिल्कुल शांत नहीं थीं।

12:00 बजे रात से लेकर
2:30 बजे सुबह तक
तुम्हारी अपनी दुनिया चल रही थी—
कभी दूध,
कभी खेल,
कभी बस मम्मी का चेहरा देखकर
एक छोटी-सी मुस्कान फेंक देना।

नींद?
वो तो उस रात किसी और के घर सोने गई थी।

हम तीनों —
मैं, तुम्हारी माँ, और दादी —
सिर्फ यही सोच रहे थे कि
“बस यात्रा में Anaya ko तकलीफ़ न हो।”

तुम्हारी breathing देखते-देखते
2:30 बज गए।
हम उठे।
धीरे-धीरे तैयार हुए
ताकि तुम disturb न हो।

तुम्हें छोटे गरम कपड़ों में लपेटा।
तुम्हारी छोटी टाँगे उस कपड़े में
गुलाब की पंखुड़ियों की तरह छिप गईं।
Diaper bag भरा —
milk, bottles, napkins, extra कपड़े,
छोटी दवाइयाँ।

और फिर bags…
3 बड़े suitcases
जैसे किसी small family trip के लिए नहीं,
बल्कि किसी Himalaya expedition के लिए हों।

3:45 AM पर cab नीचे आ गई।

रात की सड़कें सोई हुई थीं।
Ulwe का इलाका
सुबह और रात के बीच अटका हुआ-सा लग रहा था।
हल्की street light,
थोड़ी हवा,
और हम चार —
एक छोटी बच्ची को लेकर
उसकी पहली दुनिया दिखाने निकल पड़े।

Cab में तुम मम्मी की गोद में लेटी थीं।
तुम्हारी आँखें आधी खुली थीं,
जैसे पूछ रही हो,

“Papa, hum kahaan jaa rahe hain?”

उस moment में
मेरे दिल में एक अजीब warmth आई —
क्योंकि तुम पहली बार
घर से बाहर इतनी दूर जा रही थीं
और मैं साथ था।

Cab airport की तरफ बढ़ती रही।
तुम धीरे-धीरे सो गईं।
तुम्हारे माथे पर एक softness थी
और मुझे लगा —
“शायद ये शुरुआत सही जा रही है।”

Airport पहुँचे तो
हमारी tension आधी वहीं पिघल गई।

तुम बिल्कुल शांत।
माँ तुम्हें close पकड़े हुए।
दादी अपनी दुनिया में
तुम्हें देखते हुए मुस्कुरा रही थीं।

Check-in counter पर
मैंने तुम्हारा vaccination card
ऐसे पकड़ रखा था
जैसे ये तुम्हारा passport नहीं,
पर तुम्हारी सुरक्षा का armour हो।

लेकिन staff ने बस देखा,
एक हल्का “Okay sir, all good.” कहा
और हम आगे निकल गए।

जिन चीज़ों का डर दो दिनों से था —
नाम, date of birth, spelling,
infant document check —
कुछ भी नहीं हुआ।

जैसे दुनिया खुद कह रही हो —
“Bas jao, Anaya.
Tumhari pehli journey smooth hogi.”

Security से निकलकर
gate पर हम बैठे।
तुम मम्मी की गोद में फिर सो गईं।
तुम्हारे sleep का pattern
airport की भीड़ से बिल्कुल अलग था —
इतना peaceful
कि मैं खुद को तुम्हें बस देखता रहता।


वो एक छोटी-सी नींद
हम तीनों के लिए बहुत बड़ी राहत थी।

Flight boarding शुरू हुआ।
तुम्हें मम्मी ने अच्छे से पकड़ लिया।
दादी खिड़की वाली सीट देखकर
excited हो गईं।
और मैं बीच में बैठकर
दो पीढ़ियों को देख रहा था —

एक तीन महीनों की,
एक 60+ की,
और दोनों पहली बार उड़ान भर रही थीं।

Plane run-way पर दौड़ा,
और take-off का moment आया।

तुमने हल्की-सी सांस ली —
ऐसी जैसी कोई बच्चा
नई हवा को पहचानने की कोशिश करता है।
दादी ने पहली बार clouds को पास से देखा।
उनकी आँखों में हल्की चमक थी।
तुम्हारी मम्मी बस तुम्हें पकड़कर
तुम्हारे माथे को kiss करती रहीं।
और मैं…
मैं ये सोच रहा था:

“दोनों की पहली उड़ान
और मैं witness हूँ।
कितनी बड़ी blessing है ये।”

पूरी flight में
तुमने न रोया,
न disturb हुईं।
तुम बस कभी सोतीं,
कभी जगकर बाहर देखतीं,
कभी बस अपनी मम्मी की jacket पकड़ लेतीं।

तुम्हारा calm रहना
हमारी पूरी journey का सबसे बड़ा gift था।


Delhi में उतरते ही
ठंडी हवा चेहरे से टकराई।
Mumbai की humidity के बाद
ये हवा किसी blessing जैसी लगी।

तुमने बस एक आवाज़ निकाली —
जैसे हवा का नया स्वाद लिया हो।

Baggage लिया,
Cab में बैठे,
और हम Haridwar के लिए निकल पड़े।

Road long थी
लेकिन तुम पूरे रास्ते
इतनी शांत और comfortable रहीं
कि हम बार-बार एक-दूसरे को देखते
और silently thank you बोलते।


Haridwar पहुँचना
हमारे लिए relief था।

योजना थी सीधे Uttarkashi जाने की,
लेकिन Delhi की ठंड + पहाड़ की ठंड
एकदम back-to-back नहीं दे सकते थे।
हमने सही फैसला लिया —
“एक दिन Haridwar रुकते हैं।”

Haridwar की तरफ जाता हुआ रास्ता
सुबह-सुबह हमेशा थोड़ा अलग लगता है—
ना पूरी रात बची होती है,
ना पूरा दिन आया होता है।

Road से आती ठंडी हवा
कार के अंदर हल्का-सा soft माहौल बना रही थी।
तुम कभी अपनी मम्मी की उँगली पकड़ लेतीं,
कभी अपनी आँखें खोलकर
खिड़की की तरफ देखते हुए
जैसे रंग बदलता आसमान
तुम्हारा कोई नया खिलौना हो।

लगभग दोपहर के आस-पास
हम Haridwar में सीधे तुम्हारी मौसी के घर पहुँचे
और वो moment बहुत अलग था।

दरवाजा खुलते ही
सबसे पहले Laddoo bhaiya दौड़ते हुए आया।
उसके चेहरे पर इतनी genuine खुशी थी
जैसे किसी ने उसे उसका favourite toy दे दिया हो
और वो toy तुम थीं —
तीन महीने की Anaya।

“Anaya aa gayi!”
उसने इतने उत्साह से कहा
कि घर का माहौल
दो सेकंड में festival बन गया।

तुम्हारी मौसी ने तुम्हें गोद में लिया
इतने प्यार से
जैसे वो तीन महीनों से
बेसब्री से इसी पल का इंतज़ार कर रही हों।
तुमने उन्हें देखा,
हल्की-सी मुस्कान दी,
और फिर अपना सिर उनकी shoulder पर रख दिया।

उस पल मैं बस मुस्कुरा दिया।
किसी बच्चे के दूसरे घर में
इतने आराम से behave कर पाना
एक blessing होता है।

घर के अंदर
हल्का-सा गुनगुनापन,
गर्म chai की खुशबू,
और छोटे-छोटे footsteps की आवाज़ें—
घर पूरी तरह जाग चुका था
क्योंकि Anaya घर आई थी।

तुम्हारी मम्मी तुम्हें inside room में ले गईं,
light soft कर दी,
और तुम्हारा milk warm कर के
तुम्हें पिलाया।

तुमने बड़े आराम से पिया,
जैसे पूरी सुबह का travel
अब तुम्हें comfortably समझ में आ गया हो।

Milk पीकर
तुमने एक बहुत प्यारी-सी जम्हाई ली—
वो जम्हाई जो babies के पास
सबसे cute superpower होता है।

जैसे ही तुमने वो जम्हाई ली
Laddoo bhaiya चुप होकर
बस तुम्हें देखता रहा।

“Anaya ne muh uchaala!”
उसने excited होकर बोला।
हम सब हँस दिए।

कुछ मिनट बाद
तुम अपनी मम्मी की गोद में
गहरी नींद में चली गईं।
मैंने उन नींद की सांसों को सुना—
इतनी कोमल थीं वो
कि लगता था
जैसे कमरा भी तुम्हारे साथ
नींद में चला गया हो।

उस room में
एक शांत सा सुकून था—
हल्का fan,
soft रोशनी,
और तीन घंटे की लंबी journey के बाद
एक छोटी-सी बच्ची की
सबसे peaceful नींद।

हम सबने उसी घर में
पूरी रात रुकने का फैसला किया।
Hotel जाने की ज़रूरत ही नहीं लगी।
Ghar ka warmth,
family ka प्यार,
aur Anaya ki comfort—
इन तीनों का combination
पूरे सफर का सबसे बड़ा आराम था।

रात को जब हम खाने की टेबल पर बैठे,
Laddoo bhaiya बार-बार पूछ रहा था:
“Anaya so rahi hai?
Kab uthegi?
Main usse pakad sakta hoon naa kal?”

उसके हर सवाल में
एक छोटी-सी excitement थी।
और मुझे लगा—
इस सफर ने सिर्फ हमें नहीं,
bal​ki पूरे ghar ko
ek naya happiness reason दे दिया है।

रात गहरी हो रही थी,
लेकिन माहौल बहुत हल्का था।
तुम सो रही थीं,
और हम सब
बस तुम्हारी ही बात कर रहे थे—
तुम्हारी यात्रा,
तुम्हारी first flight,
तुम्हारी छोटी-छोटी reactions।

उस पूरी रात
तुम्हें देखते हुए
एक बात बहुत गहराई से समझ आई—
बच्चे सिर्फ parents को नहीं बदलते,
बल्कि हर घर को थोड़ा-सा
और soft बना देते है।

शायद babies vibrations समझ लेते हैं।
शायद तुमने उस धुन को
पहली blessing की तरह सुना।

वो रात Haridwar में ruke रहना
तुम्हारे लिए भी जरूरी था,
हमारे लिए भी।

Next day
हम पहाड़ों की तरफ निकले।

Rishikesh से ऊपर जाते ही
हवा बदल गई।
Mountains हमेशा कुछ अलग होते हैं —
road टेढ़ी-मेढ़ी,
लेकिन हवा शांति वाली।

तुम मम्मी की गोद में
बहुत comfortably बैठी थीं।

कभी मुस्कुरातीं,
कभी बस बाहर के views को देखतीं,
कभी सो जातीं।

Tehri lake
sunlight में चमक रही थी।
मैंने पीछे मुड़कर देखा —
तुम lake के reflection को
बिना blinking देख रही थीं।

तुम्हारी नन्ही आँखों में
पहली बार इतना बड़ा nature map आ रहा था।

Chamba से आगे roads थोड़ी tough थीं,
लेकिन तुमने एक बार भी रोया नहीं।
जैसे पहाड़ तुम्हारे अपने हों।

मुझे लगा —
तुम Uttarkashi की बच्ची हो ही शायद।
बस तीन महीने पहले Mumbai में भेज दी गई थीं।


3 बजे के आसपास
हम अपने घर पहुँचे।

घर का दरवाजा खुला
और तुम्हारी नानी तुम्हें गोद में ले गईं।
तुमने मुस्कुराया —
जैसे किसी को पहचान लिया हो।

दादी ने तुम्हें kiss किया।
तुम्हारी मम्मी ने तुम्हें close पकड़ा।
और मैं doorway पर खड़ा
सिर्फ तुम्हें देखता रहा।

तीन दिन का सफर
तुम्हारा पहला सफर था।
और तुमने उसे
इतना सुंदर, इतना शांत
और इतना divine बना दिया
जैसे ये यात्रा
तुम्हारी आत्मा पहले से जानती हो।


Anaya,
तुम आज छोटी हो।
लेकिन एक दिन तुम समझोगी —
यह सफर
तुम्हारी पहली कहानी थी।
हमारी पहली उड़ान थी।
हमारा पहला scared + excited climax था।
और सबसे खूबसूरत यादों में से एक।

तुम्हारी वजह से
हमने फिर से उड़ना सीखा।
तुम्हारी वजह से
हमने family को महसूस किया।
तुम्हारी वजह से
हमने दुनिया को soft eyes से देखा।

और जब भी तुम आगे life में उड़ोगी,
Papa हमेशा तुमारे साथ रहेगा —
कहीं न कहीं…
तुम्हारे आस-पास,
तुम्हारी हँसी में,
तुम्हारी खुशी में।


Papa loves you, Anaya.
Always 

भय की जंजीरें

 

भय की ठंडी साँस में जलती हैं अनगिन आत्माएँ,
शर्म की चादर ओढ़े छिपती हैं जग की परछाइयाँ।
काँपते मन की दीवारों पर लिखा है एक ही शब्द — “डर”,
जो रोक देता है उड़ानें, तोड़ देता है आत्मा का स्वर।

जो भय में जीता है, वो मरता है हर सुबह के साथ,
उसकी धड़कनें नहीं बोलतीं, बस करतीं मौन प्रलाप।
क्योंकि भय — दैवी प्रकाश का सबसे गहरा अंधकार है,
जो भीतर के ब्रह्म को कैद कर देता, वही नरक द्वार है।

कभी सोचा है, क्यों समाज तुम्हें डर सिखाता है?
हर पग, हर श्वास में अपराध का बोध कराता है।
क्योंकि भय में बंधा व्यक्ति नहीं बन सकता विद्रोही,
वो नहीं पूछेगा — “मैं कौन हूँ?” यही है उनकी तोली।

भय से जन्मती है लज्जा, लज्जा से झूठ की दीवार,
फिर सत्य छिप जाता भीतर, जैसे जल में बसी चिंगार।
शर्म ने देवत्व को ढँका, भय ने आत्मा को बाँधा,
और मनुष्य — अपने ही भीतर बन गया एक पिंजरा साधा।

पर सुनो...
जब आत्मा प्रेम की तरंग में झूम उठती है,
भय के सारे सूत्र उसी क्षण टूट जाते हैं।
एक क्षण का निश्चय — कि “मैं प्रकाश हूँ”,
और भय की सारी रात्रि सुबह में डूब जाती है।

प्रेम — वही शक्ति जो सृष्टि को गति देती है,
वही स्वर जो गूंगे पत्थर में चेतना भर देती है।
प्रेम में कोई भय नहीं, न शर्म का कोई स्थान,
क्योंकि वहाँ “मैं” नहीं होता, बस “अहम् ब्रह्मास्मि” का गान।


जो आत्मा प्रेम की धारा में बह चलती है,
उसके हर कण से ब्रह्म की ज्योति झरती है।
वो नहीं झुकता, नहीं रुकता, नहीं डरता अब और,
वो जानता है —
“भय ही माया है, मैं तो शुद्ध चैतन्य कोर।”


कभी ध्यान से देखो —
भय की लहरें नीचे खींचती हैं,
शर्म की जकड़ तुम्हें छोटा करती हैं।
पर जब तुम उठते हो अपने भीतर के सूरज से,
तो वही जग जो डराता था, अब झुकता है नमन से।


भय — हिंसा है आत्मा पर,
प्रेम — क्रांति है चेतना की।
जो प्रेम चुनता है, वो अमरत्व पाता है,
जो भय चुनता है, वो बार-बार जन्म में जाता है।


"न भयं तस्मात् विद्यते यत्र आत्मा स्वप्रकाशः।
न लज्जा, न मोह, केवल ब्रह्म का प्रकाशः॥"
(जहाँ आत्मा स्वयं प्रकाशित है, वहाँ भय नहीं,
न शर्म, न मोह — केवल दिव्यता है वही।)

युद्ध यहीं है




मैं रोज़ दुनिया बचाने की बातें करता हूँ ज़ोरों से,
पर खुद को भूल जाता हूँ ज़हर घुला है रग-रग के छोरों से।
कैसे बचाऊँ जग को मैं, जब भीतर खुद ही हार रहा,
अंजान हूँ उन जालों से, जिनमें मैं हर पल फँस रहा।

मैं साँस में खींच रहा प्लास्टिक, जल में छुपा जहर पीता हूँ,
मिट्टी तक में मिल चुका है वो रोग, जिसे अनदेखा जीता हूँ।
मैं सोचूँ क्रांति बाहर की, पर भीतर घाव गहरे हैं,
जो दुश्मन दिखते नहीं कभी, वही सबसे पहले ठहरे हैं।

मैंने देखा है विज्ञापन बनकर कैसे प्रलोभन आते हैं,
रूप-सौंदर्य की दौड़ में हम कैसे खुद को खो जाते हैं।
क्रीम, सुगंध, रंग-रोगन सब, नक़ली सौगातें लाते हैं,
पर धीरे-धीरे भीतर के सच को चुपचाप चट जाते हैं।

मैंने पूछा खुद से आज, ये युद्ध कहाँ पर जारी है?
मीडिया में नहीं, यहीं, मेरी दिनचर्या में भारी है।
ये रोटी, ये पानी, ये नींद, सब कुछ बिकने आया है,
मेरा शरीर, मेरा मन, धीरे-धीरे मरने पाया है।

मैंने प्रतिज्ञा ली अब खुद से, छोटे कदम उठाऊँगा,
मिट्टी की थाली, मिट्टी का कुल्हड़ फिर से अपनाऊँगा।
नहीं चाहिए चटकीले toxin, नहीं वो चिपकी पैकिंग अब,
सीधा अन्न, सीधी साँसें—यही है असली बैरिक अब।

मैं बोतल छोड़ मिट्टी के घड़े की ठंडक पीना चाहूँगा,
मैं जंगल की चुप्पी में खुद को फिर से जीना चाहूँगा।
ना प्लास्टिक हो होंठों पर, ना रसायन हो भोजन में,
मैं लौट चलूँगा असली पृथ्वी की कोमलता वाले क्षोभन में।

मैं जानता हूँ मुक्ति का रस्ता कोई अख़बार नहीं देगा,
जब तक भीतर बदलाव न हो, बाहर संसार नहीं देगा।
मैं जागूँगा अपने भीतर, यही पहला रण होगा,
जो मैं जीतूँगा स्वयं में, वो ही विश्व का धन होगा।

हाँ, युद्ध यहीं है रोज़ाना, इन आदतों के घेरे में,
सावन ढूँढे कोई बाहर—मैं भीड़ के अँधेरे में।
मैं पूछूँ खुद से प्रतिदिन, “क्या सच में मैं जीवित हूँ?”
या बस एक चलता प्लास्टिक हूँ, जो भीतर से निष्प्राणित हूँ।

तो आज लिखता हूँ प्रतिज्ञा ये, मैं अपने व्रत को थामूँगा,
प्रकृति की गोद में लौटकर, खुद को फिर से थामूँगा।
जब मैं शुद्ध होऊँगा भीतर, तब ही कुछ कह पाऊँगा,
वरना ये सारी क्रांति बस शब्दों में रह जाऊँगा।

दुनिया बचाना है तो पहले, खुद को ज़हर से मुक्त करूँ,
जंग बाहर नहीं, ये भीतर है—मैं मरूँ या मैं पुनर्जन्म करूँ।



एक आत्ममंथन


आज छुट्टी का दिन है।
मौसम अपने पूरे रंग में है — हल्की ठंडी हवा, रिमझिम सी बारिश, और खिड़की के पार फैली समुद्र की नमी।
पर मेरे भीतर मौसम कुछ और ही है।
सोच के कई मोर्चे एक साथ खुल गए हैं…
एक ओर करियर की तेज़ रफ़्तार वाली पटरियाँ हैं,
दूसरी ओर परिवार की गर्माहट,
तीसरी ओर ज़िंदगी में आया नया नन्हा मेहमान,
और चौथी ओर… नानी।

मैं इस समय मुंबई में हूँ —
वो शहर जहाँ सपने लोकल ट्रेन की भीड़ में धक्के खाते हैं,
जहाँ बारिश हर साल पुरानी फ़िल्मों के गानों जैसी लौटती है,
जहाँ समुद्र के किनारे बैठकर भी मन में लहरें नहीं थमतीं।
यहीं, इस भीड़भाड़, नमी और हलचल के बीच,
इस बार माँ पहली बार आई हैं।
माँ के चेहरे पर हैरानी भी है, ख़ुशी भी,
जैसे पहाड़ों से उतरकर किसी नए लोक में आ गई हों।

और फिर एक कोना है मेरे भीतर —
जहाँ मेरी नानी हैं।
उत्तarkashi के उस शांत, हिमालय की गोद में बसे घर में।
107 बरस की उम्र में भी उनकी आँखों में वैसी ही चमक है,
जैसे भागीरथी की धारा में चाँद की रोशनी।
वो मेरी माँ की माँ हैं,
वो समय की साक्षी हैं —
उन्होंने सात पीढ़ियाँ देखी हैं,
जिनमें समय बदला, लोग बदले, पर उनके भीतर की स्थिरता नहीं।

एक तरफ़ हिमालय है — स्थिर, मौन, ध्यान में लीन।
जहाँ सुबहें आरती और पक्षियों के गीतों से खुलती हैं,
जहाँ हवा में भी मंत्रों की गूंज होती है।
और दूसरी तरफ़ मुंबई है —
जहाँ दिन रात में और रात दिन में मिल जाती है,
जहाँ लोकल ट्रेन की सीट के लिए जैसे जीवन की दौड़ हो,
जहाँ समुद्र है, पर भीतर शांति नहीं।

कभी-कभी लगता है जैसे मैं इन दो दुनियाओं के बीच झूल रहा हूँ —
एक तरफ़ वो जगह जहाँ से मैंने जीवन की जड़ें पाईं,
दूसरी तरफ़ वो जगह जहाँ मैं अपने पंख फैलाना सीख रहा हूँ।

नानी…
उनकी कल्पना आते ही मन ठहर जाता है।
उनके झुर्रियों भरे हाथों में जैसे समय की लकीरें खुदी हों,
उनकी आँखों में जैसे सौ सालों की कहानियाँ तैरती हों।
उन्होंने उस युग को देखा जहाँ मोबाइल नहीं थे,
जहाँ चिट्ठियाँ ही प्रेम का माध्यम थीं,
जहाँ पहाड़ों में शाम होते ही दीपक जलते थे और
लोग एक-दूसरे की आँखों में जीवन पढ़ लेते थे।

और आज…
मैं मुंबई की किसी इमारत की बालकनी में खड़ा हूँ,
नीचे समुद्र की लहरें हैं, ऊपर बादल,
और मन में नानी की हँसी गूँज रही है।

कभी सोचता हूँ —
क्या वो जानती हैं कि उनका नाती अब इस शोर में अपना रास्ता ढूँढ रहा है?
क्या उन्हें पता है कि उनकी शांत आँखों की छवि ही है
जो इस हलचल में मुझे अंदर से जोड़कर रखती है?

माँ इधर पहली बार मुंबई में हैं,
नानी उधर 107 की उम्र में अब भी उसी मिट्टी में,
जहाँ मेरी जड़ें हैं।
और मैं… बीच में खड़ा हूँ —
हिमालय और समुद्र के बीच,
मौन और शोर के बीच,
परंपरा और परिवर्तन के बीच।

शायद इसी झूल में ही मेरी लेखनी का असली स्वर है…
शायद नानी की आँखों से ही मैं देख पाता हूँ
मुंबई की बारिश को भी एक कहानी की तरह।

कभी-कभी ज़िंदगी की सबसे गहरी कविताएँ हम लिखते नहीं… बस जीते हैं।
नानी की आँखों में समय है,
और मुंबई की सड़कों पर भविष्य।
मैं इन दोनों के बीच चल रहा हूँ —
धीरे, सच्चे और सजग क़दमों से।



नींद से जागरण तक



नींद जब धीरे-धीरे छूटने लगे,
मन की गहराई मुझसे रूठने लगे।
आँखें न खोलूँ, बस भीतर उतरूँ,
ऊर्जा की लहरों में खुद को निखरूँ।

रात की थकान सब धुली जा चुकी,
तन-मन की कली फिर से खिली जा चुकी।
ताज़गी का अमृत हर नस में बहे,
नया सूरज भीतर ही भीतर रहे।

करवट का आलस्य बुलाए मुझे,
लेकिन मैं भीतर सजग पा लूँ उसे।
बिल्ली की तरह तन को फैलाऊँ मैं,
ऊर्जा की नदियों में बह जाऊँ मैं।

हर शिरा गाती है जीवन का गीत,
प्रकृति से मिला यह अनमोल प्रीत।
तन का कंपन, मन का उत्साह,
जागरण बने मेरा मधुर प्रवाह।

फिर मैं हँसता हूँ आँखें बंद किए,
जैसे बादल हों बिजली संग लिए।
पागलपन-सी हँसी में रस घुला है,
हर कण में नया सवेरा फूला है।

अब समझा मैंने यह गहरा विधान,
ध्यान नहीं कोई दूर की पहचान।
सुबह की पहली साँस ही मंदिर है,
यही ध्यान, यही साधना का सिंधु है।


---


लेखक का अवकाश



लेखक का कोई अवकाश नहीं होता,
उसकी साँसों में ही शब्द जन्म लेते हैं,
उसकी नींद में भी
वाक्य उगते हैं जैसे
अंधेरे में चमकते तारे।

वह जब चलता है,
तो पाँवों के निशान भी
कहानी बन जाते हैं।
जब खिड़की से बाहर देखता है,
तो पेड़ों की शाखाओं में
उपन्यास की कथाएँ झूलती हैं।

लेखक का अवकाश—
वह पंक्ति है जो अभी लिखी नहीं गई,
वह विचार है जो भीतर उमड़ रहा है,
वह स्मृति है जो शब्द बनने को
अधीर है।

“वाचो वै ब्रह्म” —
(वेद मंत्र)
वाणी ही ब्रह्म है।
और लेखक उस ब्रह्म का साधक,
शब्द का तपस्वी।

वह समुद्र की तरह है—
जिसकी हर लहर
एक नई कविता लेकर आती है।
वह दीपक की तरह है—
जो जलते हुए भी
अंधेरे को शब्द देता है।

उसका विश्राम—
वाक्यों के बीच की नीरवता में है।
उसका त्याग—
अपनी धड़कनों को काग़ज़ पर उतारने में है।
उसकी तपस्या—
हर बार खाली पन्ने से
एक नया ब्रह्मांड रचने में है।

“यत्र यत्र मनो याति तत् तत् लभ्यते कवि:”
(काव्य सूत्र)
जहाँ-जहाँ मन जाता है,
वहाँ-वहाँ कवि को कुछ मिल ही जाता है।

लेखक कहीं से भागता नहीं,
वह हर जगह उपस्थित है—
कभी प्रेम में कविता है,
कभी पीड़ा में कहानी,
कभी मौन में एक अघोषित गद्य।

लेखक का अवकाश वही है
जहाँ उसकी कलम रुकती है,
पर मन लिखता रहता है।

वह दुनिया से अलग नहीं,
बल्कि दुनिया को शब्दों में जीता है।
और उसकी थकान—
उसी क्षण मिटती है
जब कोई पाठक
उसके शब्दों में अपना चेहरा पहचान लेता है।


-

मेरी नन्ही परी



आज मेरे आँगन में
एक नन्हा सूरज उगा है,
उसकी किरणों में
ममता का पूरा ब्रह्मांड चमक रहा है।

आज मेरे घर में
एक कोमल कली खिली है,
जिसकी हँसी में
स्वर्ग की सारी मधुरता बसी है।

मैंने उसकी हथेली में देखा,
पूरे भविष्य का आशीर्वाद लिखा है।
उसकी आँखों में पाया,
निर्मल आकाश का गहन नीलापन।

मेरे आँगन की धड़कनों में
आज संगीत उतर आया है,
हर दीवार पर, हर छत पर
आशीषों का दीप जल गया है।

लोग कहते हैं —
बेटी लक्ष्मी है,
पर मैं जानता हूँ —
वह सरस्वती भी है,
गंगा की धारा भी है,
और माँ दुर्गा की शक्ति भी।

नन्हे-नन्हे पाँव से
वह घर को स्वर्ग बना देगी,
अपने मासूम सवालों से
मुझे नया इंसान बना देगी।

आज मैं पिता बना हूँ —
और यह शब्द
मुझे सबसे सुंदर उपहार सा मिला है।
मेरी छोटी-सी परी,
तू सिर्फ मेरी बेटी नहीं,
मेरी आत्मा का सबसे पवित्र हिस्सा है।


---



मैं ब्रह्मांड की गति हूँ

मैं,

कभी धूल कण में छुपा था,
अपने ही सागर की लहरों को पहचान न पाया।
लोग कहते थे —
"तू छोटा है, तेरा कद रेत के कण-सा है,"
और मैं मान बैठा था
कि आकाश सिर्फ़ सिर के ऊपर है,
सीने के भीतर नहीं।

पर एक दिन,
मौन की गहराई में,
मैंने अपनी ही धड़कनों में
नक्षत्रों का नृत्य सुना।
पलकों के पीछे,
गैलेक्ज़ियों की चक्री चाल घूमती रही
और लगा —
मैं तो अनंत की साँस ले रहा हूँ।

मैंने महसूस किया,
मेरे हर कदम में,
धरती का घूर्णन है,
मेरे हर स्पर्श में,
सूर्य का ताप और चाँदनी की ठंडक है।
मेरे शब्दों में बादलों का भार है,
और मेरी चुप्पियों में
शून्य का संगीत।

मैंने खुद से कहा —
"अब और छोटा मत बनो,
तुम वह धुन हो,
जिस पर समय और अंतरिक्ष साथ नाचते हैं।
तुम वह ज्योति हो,
जो अंधकार को भी अपना घर बना लेती है।"

मैं,
अब अपनी त्वचा से बाहर बहता हूँ,
हवा में घुलता हूँ,
पेड़ों की पत्तियों में हरा बनता हूँ,
पहाड़ों की चुप्पी में गूँज बनता हूँ,
नदियों के गीत में बहता हूँ।

मैं,
अब जान गया हूँ —
मेरे भीतर कोई सीमा नहीं,
मेरा कोई किनारा नहीं।
मैं सिर्फ़ चलता नहीं,
मैं गति हूँ —
वो दिव्य गति
जिसमें ब्रह्मांड का आनंद थिरकता है।

अब मैं रुकता नहीं,
सिकुड़ता नहीं,
खुद को बाँधता नहीं।
क्योंकि मैं वही हूँ,
जो सितारों की गोद में जन्मा है,
और आकाश की बाँहों में विलीन होगा।

मैं हूँ —
ब्रह्मांड की उन्मत्त चाल,
असीम, अजर, और प्रकाश से भरपूर।



पहाड़

जब पहाड़ रोते हैं,  
तो नदियाँ चीख उठती हैं,  
पेड़ों की जड़ें काँपती हैं,  
और इंसान... बस देखता रह जाता है।

धराली की वो सुबह,  
जो कभी शिव की शांति थी,  
आज शोर में डूब गई।

नदी ने किसी का घर बहाया,  
किसी की माँ, किसी का सपना,  
और पहाड़ — बस खामोश रहे।

पर याद रखना —  
उत्तरकाशी सिर्फ मिट्टी नहीं है,  
वो आस्था है, वो आरती है,  
जो फिर से जलेगी — राख से भी।

"मैं जो हूँ"



मैं जब खुद से ही नज़रें चुराता,
तो दुनिया भी मुझसे सवाल उठाती।
हर शक़ की दीवार में मैं ही क़ैद था,
हर आईने में अजनबी-सा दिखता था।

पर एक दिन भीतर की आवाज़ आई,
"तू क्यों किसी और की परछाई?"
तब जाना —
जो मैं हूँ, वही मेरी असली स्याही है,
इसी में मेरी पहचान की गवाही है।

मैं जब अपने सच के साथ खड़ा हुआ,
हर भ्रम से खुद को बड़ा पाया।
न दंभ, न दिखावा — बस सच्चा मैं,
तो दुनिया ने भी कहा — "हाँ, ये है वह व्यक्ति!"

मैंने जब खुद से प्यार किया,
संभावनाओं ने मेरे द्वार खटखटाया।
जो पहले असंभव लगता था,
वह मेरे आत्मविश्वास से सरल बन गया।

अब मैं झुकता नहीं किसी नकली ताल से,
मैं नाचता हूँ अपने दिल की चाल से।
मैं जो हूँ — वही मेरी रोशनी है,
इसी से मेरी ज़िन्दगी की हर कहानी है।



अंतर्मुखी

 मेरी चुप्पी, मेरा संसार

मैं अंतर्मुखी हूँ,
भीड़ से थोड़ा दूर,
शब्दों से ज़्यादा मौन में जीता हूँ,
जहाँ शांति है, वहीं मेरा गुरूर।

मैं सुबह की ख़ामोशी में सांस लेता हूँ,
जब दुनिया अभी जगी नहीं होती,
धूप की पहली किरन जब खिड़की से झाँकती है,
तो लगता है जैसे कोई अपना मुझे देखता हो चुपचाप।

दोपहरें मेरी किताबों की संगिनी हैं,
हर पन्ने में एक नई दुनिया बुनता हूँ।
कभी कविता बन जाता हूँ, कभी कहानी,
तो कभी अपने ही ख्यालों में कहीं गुम हो जाता हूँ।

मैं शाम को अकेले टहलता हूँ,
कदमों की आवाज़ भी धीमी रखता हूँ,
हर पेड़, हर पत्ता मुझसे बातें करता है,
और मैं सिर्फ़ सुनता हूँ... बस सुनता हूँ।

मुझे बहुत कुछ नहीं चाहिए ज़िंदगी से,
बस कुछ सच्चे चेहरे,
कुछ मीठे गाने,
कुछ फिल्में जो दिल छू जाएँ,
और वो लंबी सैरें,
जहाँ खुद से मिल सकूं मैं।

रात की चुप्पी मुझे सुकून देती है,
जब सब कुछ थम जाता है,
तो मेरे भीतर एक नया जीवन चलने लगता है—
विचारों की नदी बहती है,
सवाल और जवाब एक ही पल में मिलते हैं।

मैं, एक अंतर्मुखी,
बाहर की दुनिया को कम ही दिखता हूँ,
मगर भीतर एक ब्रह्मांड बसता है मेरा,
जो हर रोज़, हर पल
अस्तित्व का अर्थ ढूँढता है...
और कभी-कभी, उसे पा भी लेता है।


---


मैं ही मेरा विमान हूँ


मैं ही मेरा प्राण हूँ, मैं ही मेरा गगन,
ध्यान की गहराइयों में, होता है मेरा उत्थान।
ना पंख चाहिए, ना कोई द्वार,
जब चित्त हो शांत, तब ब्रह्मांड भी हो साकार।

मेरे ही भीतर हैं लोक अनेक,
स्वर्ग भी मेरा, पाताल भी एक।
जब श्वास पर मेरा राज चले,
तो चिदाकाश में मेरा मन स्वतंत्र फिरे।

नहीं छोड़ता हूँ मैं अपना कक्ष,
फिर भी देख लेता हूँ आकाशपथ।
सूक्ष्म शरीर में उड़ता मैं,
प्रत्येक ग्रह, तारा, योग में गूंथा मैं।

पर यह यात्रा तब संभव होती,
जब आत्मा की अग्नि स्वयं में रोशनी बोती।
परमात्मा को जो जान सके,
वो सृष्टि के पार भी पहचान सके।

मैं नाद हूँ, मैं ओंकार का स्पंदन,
मैं शांत चित्त, मैं प्रज्ञा का बंधन।
मुझे जानो, तो सब कुछ जानोगे,
अपने ही हृदय में ब्रह्मांड पाओगे।

मैं जब प्राण की नाड़ियों में उतरता,
तो हर तारा मुझसे कुछ कहता।
हर लोक का दृश्य मैं बन जाता,
जब साक्षी होकर ध्यान में रम जाता।

इसलिए कहता हूँ –
मैं ही मेरा विमान हूँ, चिदाकाश मेरी राह,
प्राण मेरा रथ, ध्यान मेरा प्रवाह।
मैं चला जब भीतर की ओर,
तो हर लोक मिला मुझे, बिना किसी शोर।

अब वक़्त है — दीवारें गिराने का


जब दिल के भीतर
एक मौन सी पुकार उठती है,
कोई शब्द नहीं, कोई आवाज़ नहीं —
पर फिर भी सब कुछ बदल जाता है।

मैं समझ जाता हूँ —
अब समय है उठ खड़े होने का।
अब वो पुराने रिश्तों की दीवारें
जो सिर्फ नाम की थीं,
गिरानी होंगी।

कई बरसों से जिन खिड़कियों से
सिर्फ धूप की उम्मीद की,
वहाँ अंधेरों ने डेरा जमा लिया था।
अब मैं उन खिड़कियों को बंद करता हूँ,
और नई दीवारों में दरवाज़ा बनाता हूँ।

मुझे पता है —
नए पन्ने मेरा इंतज़ार कर रहे हैं।
उनमें मेरा नाम नहीं,
पर मेरी आत्मा की गूंज है।
उनमें वो कहानी है
जो अब तक दबी रही,
अब बोलना चाहती है,
छपना चाहती है —
सच बनकर।

मैंने गिराए हैं पुराने भ्रम,
पुरानी दीवारें,
पुरानी भूमिकाएँ —
जो मुझे छोटा करती थीं।

अब मैं अपने भीतर के दीप से
नया आलोक जलाता हूँ,
क्योंकि जो बीत गया —
वो बंद किताब है,
और अब जो आएगा —
वो मेरी कलम से लिखा जाएगा।

मैं डरता नहीं —
क्योंकि अब मैं जानता हूँ
कि दिल की खामोश पुकार
कभी झूठ नहीं बोलती।

जब वो कहता है —
"उठ, चल, बढ़,
क्योंकि तेरा समय आ गया है..."
तो मैं रुकता नहीं।

मैं चल पड़ता हूँ।

"जब दिल करे मौन इशारा —
तो समझ ले, तू तैयार है।
दीवारें गिरा, कहानी बना,
नया अध्याय, तुझे पुकारता है।"





मेरी आत्मा की ख़ामोश पुकार



वो जो एक ख़ामोशी थी मेरे भीतर,
न तो डर थी, न हार —
वो एक सच था,
जो मेरी आत्मा वर्षों से ढो रही थी,
कंधों पर लादे,
शब्दों में नहीं, अनुभूति में बोलता हुआ।

मैं समझता था —
हर जाना, एक दोष है,
हर मोड़ लेना, एक कायरता।
पर अब मैं जान गया हूँ —
छोड़ना भी साहस है,
और रुकना भी समझदारी।

यह आत्मसमर्पण नहीं है,
यह आत्मबोध है।

मैंने अपने हर आंसू को
अपने भीतर समेटा है
और वो आंसू अब
मुझे बहने नहीं देते,
मुझे जगाते हैं।

मैं जानता हूँ —
अब यह अध्याय
मेरे हिस्से का नहीं रहा।
इसके अक्षर अब मुझे चुभते हैं,
इन पन्नों में मेरा भविष्य नहीं बसता।

मैं पन्ना पलट रहा हूँ।
क्योंकि अब मुझे
उस रिक्त स्थान को भरना है
जहाँ मेरे जीवन की नई कहानी इंतज़ार कर रही है।

अब मैं विश्वास करता हूँ —
अपनी आत्मा पर,
जिसने हर ज़ख्म को छुपाया,
हर रात मेरी साँसों में
एक नई सुबह की उम्मीद बोई।

मैं जानता हूँ,
मेरी आत्मा झूठ नहीं बोलती।

वो जो भीतर का स्थिर स्वर है,
जो किसी शोर का हिस्सा नहीं बनता,
बस वही मेरी राह है —
जिसे अब मैं आँख मूंदकर पकड़ रहा हूँ।

क्योंकि...
अब मैं जीना चाहता हूँ
बिना किसी अधूरे संवाद के,
बिना किसी जबरन निभाए हुए पात्र के।

मैं अध्याय बंद कर रहा हूँ,
ताकि नया जीवन खुल सके।

"सत्य वो नहीं जो बाहर से आता है,
सत्य वो है जो भीतर सालों से बैठा है
और अब कहता है —
चल, अब तू अपना नया सूरज देख।" 🌞



अब समय है पन्ना पलटने का



---

मैंने बहुत कुछ सहा, बहुत कुछ सीखा,
हर मुस्कान के पीछे एक सिसकी थी गहरी।
हर उम्मीद की लौ में जलती थी एक थकी हुई रूह,
पर अब मेरी आत्मा कहती है — बस, अब बहुत हुआ।

मैंने रिश्तों के नाम पर कई बोझ उठाए,
जिनके लिए मैं जीया, वो ही अक्सर अजनबी से हो गए।
कुछ लम्हों ने वक़्त की किताब में ऐसे दाग छोड़े,
जिन्हें मिटाने की चाह में खुद को ही खो दिया।

पर अब…
अब जब सुबह की हवा मेरे अंदर कोई सुकून सा भरती है,
और चाँदनी मुझे यह समझाती है
कि परिवर्तन भी एक प्रेम है — स्वयं से,
तो मैं थम जाता हूँ, सुनता हूँ —
अपनी आत्मा की धीमी पर सच्ची आवाज़।

"अब उस अध्याय को बंद कर दे,
जिसका अर्थ खो चुका है,
जिसका शब्द अब केवल खरोंच बन चुके हैं पन्नों पर…"

मैं डरता हूँ — हाँ,
अजनानी राहों से, अधूरे संवादों से,
पर मेरी आत्मा अब थक चुकी है
झूठे जुड़ावों की जंजीर में घिसते-घिसते।

"विराम भी एक पूर्णविराम होता है,
और रुकना भी आगे बढ़ने की शुरुआत है…"

अब मैं उस किताब का आखिरी पन्ना मोड़ रहा हूँ,
जिसमें दर्द भरे संवाद हैं,
जिसमें मैं बार-बार टूटता हूँ — जुड़ने के बहाने।

अब मैं खुद से कहता हूँ —
"तू वो फूल नहीं जो हर बार किसी बंजर में खिल जाए,
तू वो बीज है जिसे
नई मिट्टी, नया आकाश, और नई बारिश चाहिए।"

सत्य यही है —
मेरी आत्मा जानती है
कि अब समय है
अगला अध्याय शुरू करने का।

जहाँ मैं अपने लिए लिखूंगा —
नए शब्दों में, नई रोशनी में।
जहाँ कोई पीछे का बोझ न होगा,
सिर्फ मैं होऊंगा —
पूर्ण, स्वतंत्र, और सत्य।

🌿 अंत में यही कहता हूँ —
"जब आत्मा बोले, तो रुक जाना चाहिए…
क्योंकि वही वह मौन होता है
जो जीवन की सबसे सच्ची बात कहता है।"

🕊️



मौन मेरा उत्तर है


(एक आत्मकाव्य)

मुझे कहना था बहुत कुछ,
पर मैंने चुना… चुप रहना।
हर ताने की तलवार को,
अपने भीतर ही टूटते देखा मैंने।

वो कहते थे —
"तू कुछ नहीं कर पाएगा",
मैं सुनता रहा... पर मन में
एक दीप जलता रहा —
"मैं दिखाऊँगा, जवाब नहीं दूँगा।"

अपमान के शब्द,
जैसे बाण थे जहर में डूबे हुए,
पर मैं वृक्ष था सहनशील,
हर वार को अपनी छाल पर सहता रहा।

मैंने नहीं दी आवाज,
मैंने दी केवल दिशा।
जहाँ वो चीखते रहे,
मैं बढ़ता रहा निशा।

क्योंकि मुझे समझ में आ गया था —
कि अपमान का उद्देश्य
मेरी आत्मा को हिलाना नहीं,
मुझे भटकाना था…

मगर मैं मार्ग से नहीं डिगा।
मैंने उन्हें हराया —
ना गुस्से से,
ना बहस से,
बल्कि अपनी चुप्पी और
उत्कर्ष से।

जब उन्होंने देखा
कि मैं अब भी मुस्कुरा रहा हूँ,
जब उन्हें ये पता चला
कि मेरी सफलता अब उनकी सोच से परे है,
तब उनकी जुबान थम गई।

मैं मौन बना,
क्योंकि मेरा मौन मेरा प्रतिशोध था।
मैं शांत रहा,
क्योंकि मेरी सफलता मेरी आवाज़ थी।

अब जब वो मुझे ऊँचाईयों पर देखते हैं,
तो उनके शब्द खुद ही बिखर जाते हैं।
और मैं… मैं अब भी कुछ नहीं कहता,
बस चलता हूँ —
मुस्कुराता हूँ —
और जीतता हूँ।


---

"मौन मेरा उत्तर है,
और सफलता मेरा संवाद।
जहाँ तिरस्कार थमते हैं,
वहीं से शुरू होता है मेरा उत्थान..."


---